कल होने वाली वोटिंग के लिए केंद्रीय विद्यालय भेल हरिद्वार के ग्राउंड से आज मतदान दल रवाना हो गए हैं। कल सुबह से मतदान शुरू हो जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज सिंह गब्र्याल ने कहा कि 1,714 पोलिंग पार्टियां केंद्रीय विद्यालय BHEL से रवाना होंगी और शाम तक अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगी। 8500 हज़ार कर्मचारियों को मतदान ड्यूटी में लगाया गया है। पूरे जनपद में लगभग 14 लाख मतदाता हैं।
मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए हमारे लगभग 161 केंद्रीय मजिस्ट्रेट और 33 जोनल मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर रहेंगे।
उन्होंने बताया जनपद को चार सुपर जोन, 33 जोन, 161 सेक्टर में बांटा है.13 कंपनी सीआरपीएफ, चार कंपनी पीएसी इलेक्शन ड्यूटी में लगाई गई हैं.
कुल मिलाकर करीब 7000 पुलिसकर्मी इसके लिए तैनात किये गये हैं।