झांसी में उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्रवासियों ने एक किशोरी का शव घर से कुछ ही दूरी पर रक्त रंजित अवस्था में पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक बबीना थाना क्षेत्र के आदिवासी इलाका स्थित खोंची खेड़ा में शुक्रवार की सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी छुटकी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
बबीना थाना प्रभारी के मुताबिक किशोरी का शव पत्थर से कुचला गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। वही बताया जा रहा है मृतिका के शव पर कपड़े नही थे, उसकी हत्या की गई है।
मृतिका गुरुवार की शाम से घर से गायब थी। शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर ही उसका शव मिला है