जमीनी विवाद के चलते आरोपियों ने फौजी के गोली मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टरों ने हालात नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गपचारियापुर गांव निवासी संजय यादव सेना में दिल्ली में तैनात है। कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। गांव के ही एक परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर सोमवार को दोनो पक्षो के बीच पंचायत भी हुई थी।
पंचायत के बाद देर शाम आरोपियों ने फोन कर गांव के बाहर बुलाया। फौजी के आते ही जान से मार देने की नीयत से आरोपियों ने गोली मार दी ओर भाग गए।
घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जंहा डॉक्टरों ने हालात नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया।कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जमीनी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।