Aligarh News:- खैर कोतवाली के खैर कस्बा पड़ाव मैदान के रोड किनारे मंगलवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला की शिनाख्त कराई जा रही है। खैर कोतवाली के पड़ाव मैदान में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला लाल कलर का कार्डिगन पहनी हुई है। बाल खुले हुए है।
वहीं दाहिने हाथ में अंगूठी भी पहन रखी है। देखने से महिला संभ्रांत परिवार की लग रही है। महिला के पास कंबल , शॉल के साथ कपड़े भी पाये गये है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई है।शव को पहले देखने वाले खैर निवासी अजय सिंह ने बताया। कि ब्लॉक कार्यालय के सामने पड़ाव मैदान में महिला का शव पड़ा दिखा था। वही पुलिस के 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी।
खैर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया। कि पड़ाव मैदान में महिला का शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया। कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।