कासगंज के सोरों में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव में भाजपा की बड़ी राजनीति चल रही है। आज सपा कार्यकर्ता अजय जैन को कोतवाल सोरों ने बिना मुकदमे के ब्लॉक सोरों से भाजपा प्रत्याशी के इशारे पर गिरफ्तार कर लिया। जिसको लेकर सपा जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया, कोतवली सोरों का घिराव किया,
कासगंज ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा पर लगाया फर्जी चुनाव कराने का आरोप,आज सोरों ब्लॉक में सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पुलिस ने भाजपा के इशारे पर करना पुलिस को मंहगा पड़ा सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाना सोरों का घेराव कर लिया, उसके बाद कोतवाल सोरों ने सपा कार्यकर्ता को छोड़ा, सपा जिलाध्यक्ष ने कल होने वाले ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा प्राशासन ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। अगर चुनाव में वोटर को अपनी मर्जी से वोट नही डालने दिया जा रहा है।
उनके ऊपर झूंठे मुकदमे लगाए जा रहे है। प्रतियाशी प्रशासन का सहारा लेकर नाजायज वोट डलवाने की भरपूर कोशिश कर चुनाव जीतने में जुटे है। अगर ऐसा हुआ नाजायज तरीके से चुनाव कराया गया तो मेरी लाश पर चुनाव होगा।
अगर अन्याय हुआ तो एक एक कार्यकर्ता कुर्वानी देने को तैयार है। प्रशासन ने मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है। आने वाले समय मे 2022 में इनको इसका जवाब मिलेगा।