कन्नौज के गुरसहायगंज में हाईवे पर गोवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार बीती रात लगभग 10:00 बजे ग्राम सराय प्रयाग की।
ग्राम औराई निवासी रवि त्रिपाठी की मौके पर हुई मौत। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।