लखनऊ: अक्सर कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के दो लड़को के साथ। बता दें कि अपनी गर्लफ्रेंड के मंहगे शोक पूरे करने के लिए दो युवक लूटेरे बन गए। अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा छोड़े जाने के डर से उन्होंने ये कदम उठाया।
इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने 8 महीने तक एक व्यापारी की रेकी की थी। जिसके बाद एक दिन मौका मिलते ही दिन दहाड़े व्यापारी से 15 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।
बता दें कि ये पूरी घटना उत्तर प्रदेश की लखनऊ की है। वही आपको जानकर हैरानी होगी की इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी एक सरकारी दफ्तर में संविदाकर्मी कर्मचारी हैं।
अपनी गर्लफ्रेंड के शोक को पूरा करने के लिए सैलरी पूरी नहीं पड़ती थी। जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।
वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फौरन जांच पड़ताल की और करीबन 80 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने में कामियाब हुए।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लखनऊ के थाना आलमबाग के पास ओवरब्रिज पर लूट की थी. सभी आरोपी बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
पकड़े गए आरोपी का नाम राजा मिश्रा और विशाल पाल सरकारी ऑफिस में संविदा कर्मी हैं. इन दोनों आरोपियों ने अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे खर्च को पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया था।
इसके साथ ही आरोपी राजा ने पुलिस को बताया कि चूड़ी बेचने वाले व्यापारी को उसने निशाने पर लिया था. वह हर मंगलवार को रकम लेकर जाता था.
राजा ने 8 महीने तक हर मंगलवार को उसका पीछा किया। जिसके बाद मौका मिलते ही लखनऊ के थाना आलमबाग के पास ओवरब्रिज पर लूट की थी। बता दें कि पुलिस ने इन आरोपियों की पहचान बाइक पर लगे नंबर प्लेट से की।