अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी श्री तेज सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25.04.2025 को थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर अभियुक्त को इचौडा मोड के पास से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल / गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट की स्पलैण्डर मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये गये है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 25.04.2025 को थाना रतनपुरी पुलिस इचौडा मोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी 01 व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल पर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु व्यक्ति द्वारा मोटर साईकिल को न रोकते हुए भागने का प्रयास किया गया तथा मोटर साईकिल को ईख में खेत में उतार लिया गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
- अबरार पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी ग्राम नंगला थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।
01 बिना नम्बर प्लेट स्पलैण्डर मोटर साईकिल।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त अबरार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 67/16 धारा 147,148,149,186,307,332,333,353,395 भादवि थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0 70/16 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0 887/15 धारा 120बी,147,148,149,201,302,307,34,364,452 भादवि थाना कोतवाली, बागपत।
- मु0अ0सं0 59/16 धारा 174ए भादवि थाना कोतवाली, बागपत।
- मु0अ0सं0 90/2025 धारा 109(1),317(5) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री योगेश तेवतिया थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
- उ0नि0 श्री अजय सोलंकी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
- का0 294 नवीन बैसला थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
- का0 2210 हेमन्त चौधरी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।