घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाइकिल बरामद।
अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र सिंह नागर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी जानसठ श्री राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19.03.2025 को थाना जानसठ पुलिस द्वारा बसाचय तिराहे पर दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 वांछित शातिर वाहन चोर अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 11.03.2025 को थानाक्षेत्र जानसठ के अन्तर्गत ग्राम तालड़ा में 01 मोटरसाइकिल चोरी की घटना हुई थी जिसके सम्बन्ध में थान जानसठ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 46/2025 धारा 305(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना जानसठ पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18/19.03.2024 की रात्रि को दौराने पुलिस चैकिंग उक्त वाहन चोरी की घटना को कारित करने वाले 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था तथा उनका 01 साथी फरार हो गया था। थाना जानसठ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी मोटरसाइकिल को बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया था।
दिनांक 19.03.2025 को थाना जानसठ पुलिस टीम बसायच तिराहे पर चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार आया जिसे चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल सवार द्वारा मोटरसाइकिल को तेज गति से दौड़ाकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया तथा बदमाश की घेराबन्दी की गयी। बदमाश द्वारा पुलिस टीम से अपने आप को घिरा देखकर मोटरसाइकिल को छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए खेतों में भागने का प्रयास किया गया। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व ग्राम तालड़ा में वाहन चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी। थाना जानसठ पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
- सूरज पुत्र ललित निवासी शान्तिनगर थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
01 अवैध तमंचा 315 बोर
01 जिन्दा व 01 खोका कारतूस 315 बोर
01 मोटरसाइकिल
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सूरज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0- 777/2022 धारा 379/411 भादवि थाना भगवानपुर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड।
- मु0अ0सं0- 267/2022 धारा 380/454/4112 भादवि थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0- 46/2025 धारा 305(2)/317(2) बीएनएस थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0- 47/2025 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री मोहित कुमार तेवतिया थाना जानसठ , मुजफ्फरनगर।
- उ0नि0 श्री दीपक शर्मा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
- है0का0 207 अमित यादव थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
- का0 1032 अनुज कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
- का0 2036 अलीमुद्दीन थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।