कोंच (जालौन)। देवगांव स्थित परमहंस बद्रीदास महाराज आश्रम पर महाशिवरात्रि पर्व और ब्रह्मलीन परमहंस बद्रीदास महाराज की 51वीं पुण्य स्मृति में विशेष पूजा अर्चना के उपरांत हजारों की संख्या में दूर दराज से आए शिवभक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
तड़के सुबह 3:30 बजे से 5:40 बजे तक गुरुदेव के स्नान किए गए, सुबह 6:10 बजे मंगला आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। 8 बजे से हवन पूजन सहित अन्य अनुष्ठान संपादित हुए।
आश्रम के व्यवस्थापक मदन मोहन तिवारी पप्पू महाराज के निर्देशन में राज कुमार राजू महाराज, हरगोविंद खुराना, आदि व्यवस्थाओं में रहे। पर्व के मौके पर शांति व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।