कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद।
अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह व थानाध्यक्ष शाहपुर श्री दीपक चौधरी के कुशल नेतृत्तव में दिनांक 09.02.2025 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मात्र 12 घंटे में नाबालिग से कुकर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ कसेरवा पुलिया के पास से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 09.02.2025 को वादी द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त आरिफ पुत्र अजबा उर्फ अजबदीन निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा उनके 09 वर्षीय पुत्र के साथ कुकर्म करने की घटना कारित की गयी है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0- 33/2025 धारा 137(2) बीएनएस व 5M/6 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना शाहपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि नाबालिग से कुकर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में कसेरवा पुलिया के पास खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम जब मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां पर खडा युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा भागने वाले युवक की घेराबन्दी की गयी। अपने आप को पुलिस टीम से घिरा देख अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी।
अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
- आरिफ पुत्र अजबा उर्फ अजबदीन निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0- 37/2008 धारा 302/201 भादवि शाहपुर ,मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0- 93/2009 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि थाना शाहपुर ,मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0- 33/2025 धारा 137(2) बीएनएस व 5M/6 पोक्सो अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष श्री दीपक चौधरी, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
- उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र श्यौराण थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
- उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
- है0का0 ललित कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
- है0का0 प्रेमचन्द शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
- है0का0 महेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
- का0 राघवेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
- का0 ललित पायल थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
- का0 पवन कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
- का0 अनुपम कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फऱनगर।