थाना फुगाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण की फैक्ट्री जब्त करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने अधबने अवैध शस्त्र, शस्त्र निर्माण करने के उपकरण व 01 मोटरसाइकिल बरामद।
अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध शस्त्र निर्माण/विक्रय करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री सन्तप्रसाद उपाध्याय व थानाध्यक्ष फुगाना श्री गजेन्द्र सिंह कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.12.2024 को थाना फुगाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरनावली के जंगल से अवैध शस्त्र निर्माण की फैक्ट्री जब्त करते हुए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने अधबने अवैध शस्त्र, शस्त्र निर्माण करने के उपकरण व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 03.12.2024 को थाना फुगाना पुलिस को मुखबिर खासे के जरिये सूचना मिली कि ग्राम सरनावली के जंगल में एक गन्ने के खेत में अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर घेराबन्दी की गयी तथा दबिश देकर 02 अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा उनका 01 साथी मौके से फरार हो गया। थाना फुगाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र, अवैध शस्त्र निर्माण के उपकरण तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 79/24 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
- सुरेन्द्र पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम लिसाढ थाना कोतवाली शामली जनपद शामली।
- बिरजू उर्फ ब्रजपाल पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम लिसाढ थाना कोतवाली शामली जनपद शामली।
फरार अभियुक्त का नाम व पता-
- छोटू उर्फ रामकुमार उर्फ राजकुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम लिसाढ थाना कोतवाली शामली जनपद शामली।
गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0- 467/2005 धारा 5/25 शस्त्र अधिनियम थाना रमाला जनपद बागपत।
- मु0अ0सं0- 988/2018 धारा 138(1)(b) विद्युत अधिनियम थाना शामली जनपद शामली।
- मु0अ0सं0- 79/24 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
गिरफ्तार अभियुक्त बिरजू उर्फ ब्रजापल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 404/2009 धारा 379,411 भादवि थाना बडौत जनपद बागपत ।
- मु0अ0सं0- 79/24 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
वांछित/फरार अभियुक्त छोटू उर्फ रामकुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0- 373/2019 धारा 307 भादवि थाना कैराना जनपद शामली।
- मु0अ0सं0- 374/2019 धारा 25/27 आयुध अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली।
- मु0अ0सं0- 376/2019 धारा 25 आय़ुध अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली।
- मु0अ0सं0- 146/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली।
- मु0अ0सं0- 79/24 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
05 तमन्चे 315 बोर
01 तमंचा 12 बोर
06 अधबने तमंचे 315 बोर
04 जिन्दा कारतूस 315 बोर
शस्त्र बनाने के उपकरण (बैल्डिंग मशींन, ड्रिल, हैमर आदि)
01 मोटरसाईकिल (बिना नम्बर प्लेट)
पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा फरार साथी के साथ मिलकर अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जाता है तथा निर्मित किये गये अवैध शस्त्रों को मांग के आधार पर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
- उ0नि0 श्री राकेश कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
- उ0नि0 श्री मुहम्मद अली थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
- उ0नि0 श्री मुनेश कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
- का0 552 अनीश खान थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
- का0 629 अजय तेवतिया थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
- का0 1257 मनोज कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
- का0 1238 अमित कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
- का0 2370 मनीष कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।