कोंच कोंच क्षेत्र के ग्राम रवा में आयोजित श्री राम महायज्ञ व श्री राम कथा में 9 कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत मंत्रोच्चार के बीच अग्नि प्रज्ज्वलित कर की गई
यज्ञाचार्य रामकिशन ओरछा धाम ने अग्नि का आहवान किया यजमानों तथा ब्राह्मणों ने भगवान श्री राम के जय के गगन भेदी उदघोष से सम्पूर्ण यज्ञस्थल को गुंजायमान कर दिया आयोजन स्थल स्वाहा की अनुगूंज से गूंज उठा यज्ञ की प्रक्रिया लगातार 5 घण्टे तक चली हजारो भक्तो ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया।
इस मौके पर यज्ञ के कुंडों पर बैठे यज्ञ यजमान रमा आरपी निरंजन एमएलसी
के साथ यज्ञ में बैठे अमित प्रकाश निरंजन पत्नी प्रज्ञा निरंजन,सत्येंद्र गुर्जर(दिक्कू) पत्नी संगम गुर्जर,अजय निरंजन पत्नी ज्योति निरंजन राजेन्द्र निरंजन राजकुमारी निरंजन,जसराम कुशवाहा रानी कुशवाहा,राजाबाबू सुभा,देवेश पटेल पत्नी दिशा पटेल, अरुण निरंजन पिंकी निरंजन, राजेश बाबू ममता,मनोज झा नीतू झा,प्रह्लाद पटेल सुशीला देवी,झब्बू(सजंय) पटेल सुलेखा रवि कुशवाहा नीलम अनूप परिहार सुशीला धर्मेंद्र पटेल पत्नी प्रगति पटेल अभय मुखिया मीना देवी सहित हजारो भक्त मौजूद रहे।