जालौन जनपद में मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए अभियान की दृष्टिगत चेकिंग के दौरान सर्वेलेंस पुलिस टीम एवं आटा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते तीन शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 32 किलो अवैध गांजा बरामद किया जिसकी लगभग अनुमान कीमत छै लाख रुपए पुलिस के अनुसार बताई गई ।
इसकी अतिरिक्त एक फोर व्हीलर वाहन सहित अवैध शस्त्र भी पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से बरामद किया है पकडे गए सभी गांजा तस्कर मध्य प्रदेश के छतरपुर सतना जिले के निवासी बताएं जा रहे हैं।
बताते चलें कि गिरफ्तार गांजा तस्कर विभिन्न जनपदों में अवैध तरीके से गांजा की सप्लाई किया करते थे जिनको पुलिस की सक्रियता के चलते गिरफ्तार कल लिया गया।