4 हज़ार 500 साल पुराने तांबे के हार्पून पर मिली आदि शिव की तस्वीर
उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन कर आदि शिव की मुखाकृति की खोज के बारे में जानकारी देते हुए सभी को चौंका दिया है।
पूर्व पुलिस महानिदेशक ने बताया कि यूपी के शाहजहांपुर जिले के निगोही क्षेत्र में गंगा घाटी की ओसीपी संस्कृति से संबंधित 4हज़ार 500 साल पुराने तांबे के हारपून पर आदि शिव की तस्वीर मिली।
इस संस्कृति के लोग कई तरह के हथियार रखते थे जंगली जानवरों से बचाव और आत्मरक्षा के लिए हथियारों का उपयोग करते थे ।
वही उनके हथियारों के जखीरा का वजन 100 किलोग्राम से लेकर 250 किलोग्राम तक होता था।
पूर्व पुलिस महानिदेशक ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में हड़प्पा कालीन स्थलों से भी तांबे के हथियार नहीं पाए गए हैं।।