उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर राज्य कर्मचारी प्रांतीय संघ द्वारा प्रांतीय अधिवेशन करते हुए चुनाव पर चर्चा की गई।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर कर्मचारी संघ के प्रांत के 32 पदों पर चुनाव हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
प्रदेश महामंत्री सुरेश यादव ने पूर्व की कार्यकारिणी पर और चुनाव विषय पर चर्चा में बताया कि विगत 8 वर्षों से चुनाव प्रक्रिया आपसी तालमेल के माध्यम से बिना वोटिंग के निर्विरोध की जाती रही है।
इस बार समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक होकर प्रदेश में ताकत दिखाते हुए एक मजबूत चुनाव को कराएंगे जिससे कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा हो और उनकी बात उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों तक पहुंचे।
पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष की संगठन में महती भूमिका न होने के कारण कर्मचारियों के हित में कोई भी कार्य न करने के कारण वर्तमान समय में प्रदेश अध्यक्ष का चय़न ना करने का निर्णय लिया है। समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों मैं रोष व्याप्त है।
और इसके लिए चुनाव प्रक्रिया का कार्य किया जाएगा।
प्रांतीय चुनाव 18 और 19 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होंगे।
नरेंद्र रावत ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को थोपा जा रहा है क्योंकि सभी पूर्व के अध्यक्ष से आहत है उन्होंने कभी भी कर्मचारियों के हितों के लिए किसी भी शीर्ष अधिकारी के साथ ना कभी वार्ता की ना कभी कर्मचारियों के हितों की मांग रखी।
कर्मचारियों की भर्तियों पर लगी रोक को हटाया जाए, चार अधिकारियों के साथ एक कर्मचारी कार्य कर रहा है जो कि उचित नहीं है,कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है। कर्मचारियों की हितों की रक्षा होनी चाहिए।
ब्यूरो रिपोट -कमर आलम
9455858280
9454448588