राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी नाराज
बहराइच सांसद में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस की ओर से मार्च निकाला गया। इसके बाद सभी ने भाजपा सांसद का पुतला जलाया।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर टिप्पणी की है।
बुधवार को संसद में कांग्रेस नेता पर किए गए टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसी नाराज हो गए। सभी ने बुधवार को जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा और शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यालय के सामने मार्च निकाला।
इसके बाद सभी ने भाजपा सांसद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर नाराज कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अन्य ने अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया।
इस दौरान शेख जकरिया शेखू, गोपीनाथ, हीरालाल राव, मुस्तकीम सलमानी, अनिल सिंह, फजल खान, धर्मेंद्र चौधरी, राघवेंद्र द्विवेदी, पुल्लू बशीर, अंसारी हमजा, शाहिद, अजीज कादरी, खालिद हिसामी, इकबाल सलमानी एवं अन्य कांग्रेस के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रफीक उल्ला खान बहराइच. 9415072591