दिनांक 09.06.2024 को पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती अपर्णा गुप्ता के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2024 से प्रभावी होने वाली नवीन आपराधिक विधियों यथा भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, भारतीय साक्ष्य़ अधिनियम-2023 व नवीन अन्य अधिनियमों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण व विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु पुलिस लाइन अवस्थित सभाकक्ष में क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक दुबे की उपस्थिति में श्री अशोक कुमार शुक्ल, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी महोबा, श्री कृष्णपाल अभियोजन अधिकारी महोबा एंव श्री प्रमोद पालीवाल, विशेष लोक अभियोजक एससी/एसटी एक्ट जनपद महोबा के द्वारा संशोधित नये कानून (भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नगरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) का आरक्षी/मुख्य आरक्षी मोहर्रिर को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Menu