गाजियाबाद: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। यह जानकारी एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुक श्रद्धालु जन पंजीकरण कराने के बाद ही वहां जाएं।
वगैर पंजीकरण यात्रा के लिए जाने पर तीर्थ यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इस संबंध में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की ओर से इच्छुक तीर्थ यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए दिशा- निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देश दिया गया है। चार धाम यात्रा-2024 के लिए उत्तराखंड शासन द्वारा https:// registrationandtouristcare. और मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। हर श्रद्धालु/पर्यटक जो चारधाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, वद्रीनाथ एवं केदारनाथ) की यात्रा करना चाहता है, तो उसके लिए ऐप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।