इस व्रत को रखने से पति पर आये संकट जाते है टल*
जालौन उरई;जब-जब पतियों की जान पर कोई संकट आया है तो पत्नियां यमराज से भी डट कर मुकाबला करती नजर आयी है और ऐसे कई व्रतांत भी सुनने में आते रहे है और शायद इसी वजह से इसे सामाजिक मान्यता भी मिली है एक व्रत के रूप में
दरसल
सुहागिन महिलाओं ने आज अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ वट सावित्री वर अमावस्या की पूजा अर्चना की है नगर में विभिन्न वटवृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं ने सावित्री व्रत कथा सुनकर अखंड सौभाग्य की कामना की
महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज कर वट वृक्ष के नीचे पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा अर्चना की है।
नगर में जगह जगह मोहल्ले में बरगद के बृक्ष के समक्ष महिलाये पहुची जहाँ उन्होंने विधि विधान से पूजा की सुहागिनों ने इस व्रत में बरगद पेड़ के चारों और घूमकर रक्षा सूत्र बांधा और आशीर्वाद मांगा और एक-दूसरे को सिंदूर लगायी। तथा बरगद पेड़ के पास सत्यवान और सावित्री की कथा सुनी नवविवाहिता सुहागिन महिलाओं में पहली बार वट सावित्री पूजा का अलग ही उत्साह रहता है।
ये व्रत सुहागिनौं के लिये यह बेहद खास होता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पति पर आये संकट टल जाते हैं,और लंबी आयु हो जाती है। सुहागिनें अपने पति की लम्बी उम्र और परिवार की सुख शांति के लिए वट सावित्री की पूजा करती हैं।
इतना ही नही पुराणों की मानें तो वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास है।
इस दौरान पूजा कुशवाहा, ममता कुशवाहा, रजनी कुशवाहा,संतोषी कुमारी,राजकुमारी नीलम भदौरिया सहित दर्जनों महिलाओं के साथ DD NEWS जालौन की संवाददाता सुनीता सिंह भी पूजा करती नज़र आई