मुरादाबाद। (ठाकुरद्वारा) अलीगंज में किसानों ने पेपर मिल के लिए अधिग्रहित जमीन वापस करने की मांग पर हंगामा करते रहे। वहीं किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच नोक झोंक भी देखने को मिली। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक प्रशासन इस प्रस्ताव को रद्द करने की घोषणा नहीं करता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
एसडीम और क्षेत्रीय अधिकारी शाम धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर उन्हें आंदोलन समाप्त करने के लिए राजी करने में जुटे रहे, लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े रहे।
धरने के दौरान भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर नारेबाजी की। सभी वक्ताओं ने प्रशासन से भूमि लेने के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की। वक्ताओं ने ऐसा न होने तक धरना जारी रखने का भी ऐलान किया।
इस मौके पर भाकियू के कमेटी अध्यक्ष साबिर हुसैन, तहसील अध्यक्ष प्रमोद यादव आदि नेताओं ने किसानों को संबोधित किया।
उप जिलाधिकारी से किसने की हुई नोंक झोंक
धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करने के लिए शाम एसडीम अजय मिश्र और क्षेत्रीय अधिकारी राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत की। उन्हें बताया कि चुनाव संपन्न होने तक अधिग्रहित भूमि पर कोई काम नहीं किया जाएगा।
लेकिन किसान भूमि अधिग्रहित प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान किसानों की एसडीएम से नोक झोंक भी हुई। किसानों से वार्ता विफल होने के बाद दोनों अधिकारी वहां से चले गए।