अयोध्या में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिले के 156 ईदगाह व 153 मस्जिदों में ईद-उल फितर की नमाज पढ़ी जा रही है। ईदगाह सिविल लाइन में सुबह 8.30 से नमाज पढ़ी जा रही है। पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
अयोध्या जिले भर में मंगलवार को पूरी अकीदत के साथ ईद मनाई जा रही है। मुस्लिम समाज के लोग सुबह से ईदगाहों व अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ रहे है। साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी। शहर में ईद-उल फितर की नमाज शाही ईदगाह में सुबह 8:30 बजे पढ़ी गई।
सिविल लाइन ईदगाह में जगह कम होने के कारण बाहर भी ईद की नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद मुस्लिम भाईयों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सपा नेता व पूर्व मंत्री पवन पांडेय ईदगाह पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद दिया।