HealthTips : गर्मियों का मौसम आ चुका है और इस दौरान हमें अपनी सेहत का भी ख्याल रखना पड़ता है। हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना होता है। साथ ही फलों का सेवन भी जरुरी होता है। आजकल कई तरह के फल मार्केट में मिल रहे हैं जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में से एक है खरबूजा। खरबूजा बहुत हेल्दी सीजनल फल माना जाता है, इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं। खरबूजे में ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स्, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। चलिए जानते हैं कि गर्मियों में खरबूजा खाने की सलाह क्यों दी जाती है और इससे मिलने वाले कौन से फायदे हैं।
- खरबूजा हमारी बॉडी के लिए इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर काम करता है, खरबूजे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, संक्रमण से बचाने में मददगार होता है।
- खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जिसे खाने से किडनी में स्टोन की समस्या नहीं होती, इस लिहाज से खरबूज का सेवन हमारे लिए फायदेमंद होता है।
- खरबूजे खाने से कब्ज की समस्या नहीं रह जाती, क्यूोंकि खरबूजा पानी और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे हमारा डाइजेशन सिस्टम स्ट्रांग बनता है।
- अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन पर कंट्रोल पाना चाहते हैं तो आज से ही खरबूजे का सेवन शुरू कर दें, साथ ही खरबूजा खाने से त्वचा संबंधी रोग भी दूर होते हैं।
- उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को अपने आहार में खरबूजे को शामिल करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह पोटैशियम युक्त फल रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है, जिससे रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है।