पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में आज दिनांक 14.03.2024 को जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने के लिये प्रभारी यातायात महोबा श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा जनपद मुख्यालय में प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर यातायात पुलिस कर्मियों की मौके पर मौजदूगी की तस्दीक करते हुये ड्यूटियों को चेक किया गया साथ ही जनपद में यातायात व्यवस्था से रूबरू होते हुये विभिन्न महत्वपूर्ण चिन्हित प्वाइंटों पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी यातायात द्वारा यातायात पुलिस कर्मियों को जनपद में यातायात व्यवस्था अक्षुण्य/गतिमान बनाये रखने के सम्बन्ध मे ब्रीफ कर आवश्यक दशा-निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में जनपद महोबा में होने वाली विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने व आमजनमानस में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाने हेतु यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूक किया गया साथ ही वाहन चलाये समय हेलमेट का प्रयोग करते हुए निर्धारित जनशक्ति को ही वाहन में बैठायें, वाहन चलाये समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें इत्यादि नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए सभी वाहन चालकों को यातायात नियमो का पालन करते हुए सडक पर चलने की हिदायत दी गई।