बुंदेलखंड की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन शुकंवार को दिल्ली से खजुराहो के बीच शुरू होगा। 15 मार्च को 22470 वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर सुबह 10.35 बजे झांसी आएगी। इसके बाद यहां पांच मिनट का ठहराव कर दोपहर 2.20 बजे खजुराहो पहुंचेगी।यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेन में खजुराहो से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को एसी चेयरकार में 1665 और एग्जिक्यूटिव क्लास में 3055 रुपये किराया देना होगा।
बुंदेलखंड की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन कल से दिल्ली से खजुराहो के बीच शुरू होगा। 15 मार्च को 22470 वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर सुबह 10.35 बजे झांसी आएगी। इसके बाद यहां पांच मिनट का ठहराव कर दोपहर 2.20 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 22469 वंदेभारत एक्सप्रेस खजुराहो से दोपहर 2.50 बजे चलकर शाम को 6.20 बजे झांसी आएगी। इसके बाद रात 11.10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग बुधवार से शुरू कर दी गई है। पहले दिन दिल्ली-खजुराहो वंदेभारत में एसी चेयरकार में 190 और एग्जिक्यूटिव क्लास में 25 यात्रियों ने टिकट बुक कराया। वहीं खजुराहो-दिल्ली वंदेभारत में पहले दिन एसी चेयरकार में 150 और एग्जिक्यूटिव क्लास में 19 यात्रियों ने टिकट बुक कराई है। इस बारे में जनसंपर्क अधिकारी, झांसी रेल मंडल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खजुराहो-दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस का किराया तय कर दिया गया है। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।