Agra News : आगरा में इंटरमीडिएट का पेपर लीक हो गया है। यूपी बोर्ड का जीव विज्ञान और गणित का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक हो गया। जीव विज्ञान और गणित का पेपर आज दोपहर 2:00 बजे शुरू हुआ और शुरू होने के 1 घंटे बाद ही दोनों पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिए गए। व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर डालने के बाद अपरा तफरी मच गई और लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। लोगों के कमेंट के बाद व्हाट्सएप ग्रुप से पेपर डिलीट कर दिया गया।
जांच पड़ताल में खुलासा हुआ है कि पेपर लीक होने का यह मामला अतर सिंह इंटर कॉलेज रोझौली के कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया था। पेपर लीक होने पर विनय चाहर के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है। विनय के अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ भी तहरीर दी गई है।
शिक्षा विभाग ने जीव विज्ञान और गणित के पेपर लीक की जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी का गठन कर दिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी अब घटना की जांच कर रहे हैं कि आखिर यह सब हुआ कैसे? इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित का पेपर गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुआ था। पेपर्स शुरू होने के 1 घंटे बाद दोनों पेपर ऑल प्रिंसिपल आगरा ग्रुप पर विनय चाहर मोबाइल नंबर 9897 525748 से व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिए गए। जीव विज्ञान के पेपर का कोड 368 जी एल और सीरियल 153 है।
व्हाट्सएप ग्रुप में जीव विज्ञान पेपर के सभी पन्ने डाले गए। व्हाट्सएप ग्रुप में डाले गए गणित के पेपर का कोड 324 एफ सी है। जिस मोबाइल नंबर से ये दोनों पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में डाले गए थे उस पर विनय चाहर का नाम लिखा था। पेपर लीक होने की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग में अपना तफरी मच गई और शिक्षा विभाग में पेपर लीक होने की जांच पड़ताल का काम शुरू हो गया। जांच में यह भी माना जा रहा है कि पेपर की फोटो खींचकर किसी और व्यक्ति अथवा ग्रुप में डालने की मनसा भी हो सकती है और गलती से जो प्रिंसिपल व्हाट्सएप ग्रुप में पेपर डल गया हो।
आशंका है कि शिक्षा माफिया कहीं कॉपी कर रहे हो और उन्हीं के लिए यह पेपर भेजना हो। जो प्रिंसिपल व्हाट्सएप ग्रुप से पेपर लीक होने के बाद परीक्षा की चाक चौबंद व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद भी एक साथ जीव विज्ञान और गणित का पेपर लीक हो गया।