कोलकाता। महानगर कोलकाता में 29 वें अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में मंगलवार को हुआ है। इसमें बॉलीवुड और टॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने शिरकत की है।
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ डांस किया। दोनों ने अरिजीत सिंह द्वारा गाए टाइटल ट्रैक पर डांस किया। उनके साथ अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, महेश भट्ट ने डांस किया।
अरिजीत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मौलिक विचारों और गीतों के साथ 29वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शीर्षक गीत गाया है। बंगाल के ही जियागंज के अरिजित ने इसके लिए कोई पारिश्रमिक नहीं लिया। एक फिल्म समारोह में गाने के प्रीमियर के तुरंत बाद, जून माल्या ने निर्देशक सलमान से गाने पर नृत्य करने के लिए कहा।