उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद जं. रेलखंड के शाहगंज-बिलवाई-तुलसी नगर स्टेशनों पर रेल मार्ग दोहरीकरण के लिए किये जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण सद्भावना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त की गई है। साथ ही कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन करके संचालित किया जाएगा।
उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि जिन ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है, उनमें ट्रेन नंबर-15025 मऊ – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 05, 10 और 12 दिसंबर (वाया अयोध्या छावनी), ट्रेन नंबर-15025, ट्रेन नंबर-15026 आनंद विहार टर्मिनल – मऊ एक्सप्रेस 08, 11 व 15 दिसंबर (वाया अयोध्या छावनी), ट्रेन नंबर- 15083 उत्सर्ग एक्सप्रेस 06 से 16 दिसंबर, ट्रेन नंबर 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस 07 से 17 दिसंबर, ट्रेन नंबर – 14017 रक्सौल – आनंद विहार टर्मिनल सदभावना एक्सप्रेस 7 व 14 दिसंबर (अयोध्या छावनी के रास्ते ), ट्रेन नंबर-14018 आनंद विहार टर्मिनल – रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस 6 व 13 दिसंबर (अयोध्या छावनी के रास्ते) तक निरस्त रहेंगी।
बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
- वाया वाराणसी -मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-लखनऊ,ट्रेन नंबर -13009 दून एक्सप्रेस 10 से 15 दिसंबर तक, ट्रेन नंबर 13010 दून एक्सप्रेस 10 से 15 दिसंबर तक, ट्रेन नंबर 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 15 दिसंबर को
- वाया जफराबाद जं.-सुल्तानपुर
ट्रेन नंबर -13238 कोटा – पटना एक्सप्रेस (वाया अयोध्या छावनी) 10, 14 व 15 दिसंबर, ट्रेन नंबर 13483 फरक्का एक्सप्रेस (अयोध्या कैंट के रास्ते) 06, 08, 10, 12, 13 व 15 दिसंबर, ट्रेन नंबर 13484 फरक्का एक्सप्रेस (अयोध्या कैंट के रास्ते) 10, 12, 14 व 15 दिसंबर, ट्रेन नंबर 15636 गुवाहाटी – ओखा द्वारका एक्सप्रेस 11 दिसंबर, ट्रेन नंबर 15668 कामाख्या – गांधीधाम एक्सप्रेस 13 दिसंबर, ट्रेन नंबर 19321 इंदौर – पटना एक्सप्रेस (वाया अयोध्या कैंट) 09 दिसंबर, ट्रेन नंबर 22103 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस 11 दिसंबर
-वाया बाराबंकी -गोंडा
ट्रेन नंबर-14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 08, 10, 12 व 15 दिसंबर, ट्रेन नंबर- 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस 11 व 13 दिसंबर, ट्रेन नंबर-15715 किशनगंज – अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस 8, 10, 12 व 15 दिसंबर, ट्रेन नंबर- 15716 अजमेर – किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 07, 11,12 व 14 दिसंबर, ट्रेन नंबर-19053 सूरत – मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 15 दिसंबर , ट्रेन नंबर- 19054 मुजफ्फरपुर -सूरत एक्सप्रेस 10 दिसंबर , ट्रेन नंबर- 19165 अहमदाबाद – दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस 06, 08, 10, 13 व 15 दिसंबर, ट्रेन नंबर 19166 दरभंगा – अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 09, 11, 13 व 16 दिसंबर