देश में वर्ष 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के दर्ज होने वाले मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद दुष्कर्म के मामलों में समग्र गिरावट के साथ राज्यों में महिला सुरक्षा की अलग-अलग तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,45,256 मामले दर्ज किए गए। इससे पहले वर्ष 2021 में 4,28,278 जबकि वर्ष 2020 में 3,71,503 प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।
एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सिलसिले में हर घंटे लगभग 51 प्राथमिकी दर्ज की गईं। पिछले पांच वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि राजस्थान (61.7 फीसदी), तमिलनाडु (58.1) में दर्ज की गई है। जबकि असम में इस अवधि में ऐसे मामले लगभग आधे हो गए हैं।
यूपी में सर्वाधिक रिपोर्ट
प्रदेश | यूपी | बिहार | महाराष्ट्र | मध्य प्रदेश | राजस्थान |
मामले (2022) | 3,491 | 2,930 | 2,295 | 1,978 | 1,834 |