सिद्धार्थनगर:- सिद्धार्थ नगर जनपद के के हाटा खास गांव में रविवार को संविधान गौरव पखवाड़ा एवं वोटर चेतना महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ,विधायक राजा जय प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश व अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा
सिद्धार्थनगर डा. संजय गौतम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शिव प्रकाश कन्नौजिया ने किया।
मुख्य अतिथि द्वारा संविधान दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि आज ही के दिन बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जी ने संविधान सभा को संविधान सौंपा था। भारतीय संविधान की बदौलत ही आज लोगों को कानूनी व विधिक किया। इस दौरान सुनील यादव, बृजेश कन्नौजिया, तौलन प्रसाद, शिवनाथ यादव, राम उजागिर गुप्ता, सुबाष प्रजापति, डा. गोपाल जी, शेखर आदि भी मौजूद रहे।