मुजफ्फरनगर 27 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मोबाईल टॉवरों से बैट्री चोरी करने वाले 03 शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार, चोरी के 01 अभियोग का सफल अनावरण। कब्जे से मोबाईल टॉवर से चोरी की गयी 07 बैट्री, 50 हजार रुपये, 9 स्पलाई पैनल सहित अन्य सामान बरामद।
जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रामाशीष यादव व थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 27.11.2023 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मोबाईल टॉवर से बैट्री चोरी के 01 अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तों को जानसठ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मोबाईल टॉवर से चोरी की गयी 07 बैट्री, 50 हजार रुपये, 9 स्पलाई पैनल, 04 बॉल, 02 एसी कवर, 11 मीटर केबिल तार, 01 किलोग्राम तांबा, एसी कम्प्रेसर आदि सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 21.10.2023 को थानाक्षेत्र सिविल लाईन स्थित बीएसएनएल कम्पनी के मोबाइल टॉवर से बैट्री व अन्य सामान चोरी किया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग (मु0अ0स0-373/23 धारा-379,411 भादवि) पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थीं। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 27.11.2023 को उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम/पता-
- साकिब पुत्र शमशाद मलिक निवासी हुसैनपुरा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
- सुहेल पुत्र जाकिर तेली निवासी मौहल्ला केवलपुरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
- आशू पुत्र इमामुद्दीन तेली निवासी मौहल्ला तेलियान ग्राम व थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
पूछताछ का विवरणः- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगो ने ही दिनांक 21.10.2023 को बीएसएनएल कम्पनी के टॉवर में चोरी की थी। हमारा एक अन्य साथी है जो घटना का मास्टरमाइंड है, उसी के कहने पर हमारे द्वारा टॉवर में चोरी की गयी थी तथा बैट्री व अन्य सामान हमने दिल्ली बेच दिया था जिससे हमे 50 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। बरामद रुपये वही है जो हमने टॉवर का सामान चोरी कर अर्जित किये थे।
फरार मास्टरसाइंड अभियुक्त की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे है तथा स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
बरामदगीः-
50 हजार रुपये नगद (चोरी किये माल को बेच कर अर्जित)
04 बॉल
07 सेल बैट्री
09 टॉवर की सप्लाई पैनल
02 एसी कवर
01 स्पलाई स्टैण्ड
11 मीटर टॉवर फिल्टर केबिल
एसी से निकला लगभग 01 किलोग्राम तांबा
01 एसी कम्प्रेसर
08 लोहे की एंगल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
- उ0नि0 श्री आदेश कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
- है0का0 688 आदित्य थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
- है0का0 719 बाल किशन थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
- का0 1545 मनोज कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
- का0 1655 धर्मेन्द्र थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
- का0 1637 भूपेन्द्र थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
- का0 1911 पवन थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
- का0 2303 रवि कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।