3 पेज के सुसाइड नोट में लिखा-योगी जी इन्हें आसाराम की तरह जेल में रखें’…~~~~
आगरा से बड़ी खबर है। ब्रह्माकुमारी आश्रम में शुक्रवार आधी रात 2 सगी बहनों ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। दोनों बहनों ने सुसाइड नोट लिखा। 3 पेज के इस नोट में उन्होंने संस्था के 4 कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। ब्रह्मकुमारी आश्रम में रहने वाले दो सगी बहनों ने आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में आश्रम से जुड़े तीन लोगों और एक महिला का काला चिट्ठा खोल दिया। इसमें रुपए हड़पने से लेकर अन्य अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया गया है।
ये सुसाइड नोट, उन्होंने वॉट्सऐप पर परिवार के लोग और आश्रम के सोशल मीडिया ग्रुप पर भेज दिया। रात में ही डीसीपी और एसीपी छानबीन के लिए आश्रम पहुंचे। लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जांच के लिए पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है। जिन 4 लोगों का जिक्र किया गया है। उनसे एक महिला भी शामिल है। उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है। ये आश्रम आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र में स्थित है।
बहनों ने लिखा-आशाराम बापू की तरह मिले आजीवन कारावास
Menu