जानसठ मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार
अपर जिलाधिकारी (वि०⁄रा०) महोदय की अध्यक्षता में तहसील जानसठ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 21.10.2023 को तहसील जानसठ में अपर जिलाधिकारी (वि०⁄रा०) महोदय श्री गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जन–मानस की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 28 शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। उक्त प्राप्त शिकायतों को अपर जिलाधिकारी (वि० ⁄ रा०) द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होनें समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं की जांच कर निस्तारण समय सीमा मे किया जाए।
उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी जानसठ श्री रामेश्वर सब्बनवाड एवं तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।