Siddharthnagar News: बुधवार को शक्ति पीठ सर्किट से जुड़े ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां गालापुर वटवासिनी महाकाली मन्दिर प्रांगण में बैठक किया गया। बैठक में शारदीय नवरात्रि के पंचमी के पावन अवसर पर देशी घी के सवा लाख दीपों का दीपदान कर दीपोत्सव, जागरण की शाम व फलाहार कार्यक्रम आयोजन के सफलता हेतु रणनीति बनाई गई। बैठक में कार्यक्रम की अन्तिम चरण की तैयारियां पूरी कर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित कर जिम्मेदारियां दी गई। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आरम्भ मां भगवती की विधिवत पूजा, आरती के बाद दीपोत्सव के उपरांत देवी जागरण व प्रसाद वितरित कर किया जायेगा। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होगें।
दीपोत्सव कार्यक्रम में सवा लाख दीपों को जलाकर दीपोत्सव मानने की रणनीति बनी हैं किंतु लोगों के उत्साह को देखकर लग रहा हैं लक्ष्य के सापेक्ष और अधिक दीप जलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 100 दीपों का एक ब्लॉक बनाया जायेगा और 1000 दीपों का एक ग्रुप, एक ग्रुप में जलाने के लिए 11 स्वयंसेवकों का चयन किया गया हैं। इस प्रकार से 1250 ब्लॉक और 125 ग्रुप जिसमें जलाने वालों की 1100 से अधिक स्वयंसेवकों की टीम बनाकर उनको प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मां काली के स्थान पर भव्य रंगोली बनाकर स्वास्तिक, ओम आदि धर्मिक कलाकृति बनाकर दीपों से सजाया जाएगा।
वही देवी जागरण कार्यक्रम में लोकप्रिय भजन गायक श्रवण सुल्तानपुरी सहित कई चर्चित भजन गायकों व कलाकारों का जमघट होगा। सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मां भगवती के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी साथ ही कई देवी देवताओं की आकर्षक मनमोहक झांकियों की झलकियां भी प्रस्तुत की जायेंगी। उन्होंने दिव्य दीपोत्सव, भव्य देवी जागरण व फलाहार कार्यक्रम में जनपद के समस्त क्षेत्रवासियों से भारी संख्या में सम्मलित होने का आवाहन किया हैं और दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सभी से सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया हैं। इस दौरान पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह ने उपजिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार, अधिशाषी अधिकारी भारत l
भारी अजय पाण्डेय, डुमरियागंज महेश प्रताप श्रीवास्तव व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्रा, पंडित विनोद मिश्रा, लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, लेखपाल दिग्विजय चौरसिया, पप्पू श्रीवास्तव, राजन अग्रहरि, कमलेन्द्र त्रिपाठी, अभय सिंह, गौकरन आचार्य, लालजी शुक्ला, मोनू चौधरी, विष्णु, प्रदुम्न, अशोक यादव, सुनील गुप्ता आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।