डुमरियागंज। सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी डुमरियागंज के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व सपा प्रत्याशी रामकुमार उर्फ चिंकू यादव के आवाहन पर प्रबुद्ध सभा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी रघुनंदन पांडे की अगुवाई में जनहित की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता तहसील कार्यालय परिसर में पहुंचे। यहां वक्ताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला और उसे हर मोर्चे पर विफल बताया। राज्यपाल को संबोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी डुमरियागंज परबेंद्र कुमार को सौंपा।प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते महगाई, बेरोजगारी, किसानों, नौजवानों व कानून व्यवस्था ध्वस्थ के चलते समाजवादी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न भ्रष्टाचार और घोटालों पर नियंत्रण नहीं है।
महिलाएं-बच्चियां असुरक्षित, जनहित से उदासीन सरकार पर कार्यवाही हो। अपने मांगों में मुख्य रूप से बिजली व्यवस्था ध्वस्त है, अस्पतालों में इलाज की सुचारू व्यवस्था नहीं है, स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है, किसान बदहाली का शिकार है,विधान सभा डुमरियागंज की सड़कें जर्जर है,महगाई चरम पर है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के और राज्य में पूंजी निवेश के झूठे दावे कर रही है आदि शामिल है। इस दौरान तोताराम वर्मा, अजय राम यादव, अवधेश सिंह, वजीर हसन, अरुण तिवारी,अजय गुप्ता, अज्जू सिंह,अर्जुन वर्मा,जगराम यादव,कैलास दूबे,खोवा मौर्य, लवकुश यादव, चिक्कू यादव,अकबर, डब्बल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।