शिमला के समर हिल इलाके में आज यानी शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यहां 14 अगस्त को शिव मंदिर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया था। इस हादसे अब तक 14 लोगों के शव मिल चुके हैं।
पहाड़ों में बढ़ता कंस्ट्रक्शन और घटता वन क्षेत्र हिमालय की उम्र घटा रहा है। इसके पहाड़ दरक रहे हैं। हिमाचल इसका उदाहरण है।
यहां दो साल में भूस्खलन की घटनाएं 6 गुना बढ़ गई हैं। इस मानसून के 55 दिन में 113 बार भूस्खलन हुआ है। बारिश और लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 330 लोगों की मौत हो चुकी है।
Menu