लोकसभा चुनाव 2024 होने में अभी करीब एक वर्ष बाकी है, लेकिन यूपी की सियासी में उससे पहले ही उलटफेर होने शुरू हो गए हैं।
दो दिन पहले जहां ओपी राजभर एनडीए का हिस्सा बने तो वहीं आज पूर्व कैबिनेट मंत्री और ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान ने भी समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
दारा सिंह चौहान समर्थकों के साथ आज दोपहर को भाजपा प्रदेश कार्यलय पहुंचे जहां यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य की ने उनका स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले उन्होंने आज विधानसभा पहुंच कर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंपा।
बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ सपा में गए दारा सिंह चौहान दो दिन पहले घोसी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद चौहान ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया।