भारतीय बालरोग अकादमी कानपुर द्वारा स्वरूप नगर में वैक्सीन व फ्लू वैक्सीन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सुनील तनेजा ने की।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष डॉ विवेक सक्सेना व सचिव डॉक्टर एके आर्या ने किया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुंबई से आए डॉक्टर नितिन शाह ने बताया कि शिशुओं को जीवित रहने वस्वस्थ रहने के लिए टीकाकरण जरूरी है।
नियमित टीकाकरण को छोड़ने से नवजात के जीवन पर जानलेवा प्रभाव पड़ सकता है शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी और कम लागत का तरीका है शिशुओं को नियमित टीकाकरण किया जाए तो विश्व में लगभग 15 लाख शिशु को मृत्यु से रोका जा सकता है।
कार्यक्रम में पूर्व डी जी एम आई डॉक्टर वीएन त्रिपाठी डॉक्टर देवेंद्र अवस्थी डॉक्टर शैलेंद्र गौतम डॉक्टर जेके गुप्ता डॉ अनुराग भारती डॉक्टर आरती गुप्ता आदि मौजूद थे!