रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व रामगढ़ विधानसभा प्रभारी सुनीता चौधरी के निर्देश पर नियुक्त रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के महिला चुनाव प्रभारी अनीता साहू व वार्ड नं 30 प्रभारी सरजू पटेल का पटेल छात्रावास में रामगढ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी वह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमणी देवी के संयुक्त नेतृत्व में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बतौर चुनाव प्रभारी रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी गई है। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र की महिला चुनाव प्रभारी अनीता साहू का रामगढ़ जिले में बतौर चुनाव प्रभारी उनका अभिनंदन है। संगठन को उनके कार्यानुभव का लाभ मिलेगा। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमणी देवी ने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में महिला मोर्चा चुनावी समर को लेकर कमर कस चुकी है। चुनाव में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के महिला चुनाव प्रभारी अनीता साहू ने कहा कि आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनावी रणनीति के तहत मुझे रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। क्षेत्र के पदाधिकारियों व लोगों के सहयोग से सार्थक रणनीति तय कर उपचुनाव में आजसू पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। वहीं रामगढ़ नगर परिषद कमिटी अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी सुनीता चौधरी का हर निर्देश सर आंखों पर है। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में महिला चुनाव प्रभारी के नियुक्त होने से इनके कार्यो द्वारा आजसू पार्टी की पहुंच आधी आबादी तक मजबूती से पहुंचेगी। नगर परिषद क्षेत्र में महिला मोर्चा तत्परता से चुनावी रणनीति को धरातल पर उतार रही है। निश्चय ही उपचुनाव में आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनिता चौधरी विजय होंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद सीता देवी आशा महतो लाजवंती देवी सीता देवी आशा देवी तारा देवी सुनीता कुमारी प्रभारी नीतीश निराला दिनेश महतो पार्वती देवी नीतू कुमारी रजनी कुमारी नीलम देवी उर्मिला देवी अंजू कुमारी गीता कुमारी इत्यादि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे।
Menu