Sonbhadra News: शासन की मंशा के अनुरूप जिले में ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्रविजय सिंह के निर्देशन में दिनांक 8 दिसंबर 2022 को सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
जिसमें परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज से भरे अवैध परिवहन के सम्बंध में सघन जाँच किया गया। जिसमें कुल 20 वाहनों को अवैध परिवहन किये जाने के कारण m check apps के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही की गयी। जिसमें 12 वाहनों को लोढ़ी/डाला/दुद्धी बैरियर के अभिरक्षा में दिया गया।