कानपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी कानपुर (दक्षिण) के तत्वावधान में राजा पुरवा डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं नेताओं ने भारत के संविधान पर गहन चर्चा की जिसने आम नागरिकों को बोलने का वोट का, सद्भावना का भाईचारा का अधिकार दिया।
उसको षड्यंत्रकारी ताकतें कमजोर कर रही हैं उसका पुरजोर विरोध करना है। संविधान रचयिता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करना अत्यंत आवश्यक है। भागियों ने अपने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया और संविधान में अधिकारों के साथ-साथ नागरिकों के कर्तव्यों का पालन अनिवार्य है, इस बात का भी संकल्प लिया ।बसपा इस अवसर पर सौरभ आनंद ने छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली ।
सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक संरचना और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का संकल्प वृहद है। इस अवसर पर संविधान की मूल अवधारणा का संकल्प भी दोहराया गया है!आज ही के दिन मुंबई में 26/11 में आतंकी हमला भी हुआ। उसके शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर दक्षिण कांग्रेस के अध्यक्ष हरि कृष्ण भारती, महेश दीक्षित, सैमुअल लकी सिंह, कृष्णमणि देव, सूरज कुमार, सतीश दीक्षित, सुरेंद्र जायसवाल, हैलीना सिंह, शबनम, आदिल, राजू तिवारी, राम नवल, नफीसुल्लाह, रामू प्रजापति, विजय तिवारी, दिनेश चौधरी, रमोला दिनेश तिवारी, शानू मंसूरी, मानू ठाकुर, अभिषेक कुमार, छेदीलाल उपस्थित रहे।