• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • दिल्ली-एनसीआर
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • बिहार
  • हरियाणा
  • पश्चिम बंगाल
  • महाराष्ट्र
Menu
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • दिल्ली-एनसीआर
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • बिहार
  • हरियाणा
  • पश्चिम बंगाल
  • महाराष्ट्र
  • होम
  • नई दिल्ली-एनसीआर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • अन्य
    • पंजाब
    • बिहार
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
Menu
  • होम
  • नई दिल्ली-एनसीआर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • अन्य
    • पंजाब
    • बिहार
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • राष्ट्रीय समाचार
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • वायरल ख़बरें /पड़ताल
  • सम्पादकीय
  • वीडियो
Menu
  • विश्व
  • राष्ट्रीय समाचार
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • वायरल ख़बरें /पड़ताल
  • सम्पादकीय
  • वीडियो

The Netizen News

Search
Close
Download App

The Netizen News

  • विश्व
  • राष्ट्रीय समाचार
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • वायरल ख़बरें /पड़ताल
  • सम्पादकीय
  • वीडियो
Menu
  • विश्व
  • राष्ट्रीय समाचार
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • वायरल ख़बरें /पड़ताल
  • सम्पादकीय
  • वीडियो
Search
Close

Breaking News

DELHI NEWS: एबीवीपी हिंसा, गुंडागर्दी फैला रही है: कन्हैया कुमार

Aligarh News:- मामूली ग्रह कलेश में भाभी ने 5 वर्षीय देवर की गला दबाकर हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, हत्यारिन भाभी गिरफ्तार।

इंदौर: ओएलएक्स पर गाड़ी के विज्ञापन में दिखी ट्रॉली, 23 दिन से हो रहे थे पुलिस के जवान परेशान ,दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

इंदौर के भंवर कुमार थाना इलाके में मोबाइल लूट की वारदात करने वाला आरोपी पुलिस ने पकड़ा

फतेहपुर समाचार : रेलवे ट्रैक पार कर रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

अयोध्या समाचार : बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने सरयू में छलांग लगाई, जल पुलिस ने बचाया

Home » किसान परिवार की महिला ने राहुल गांधी से कहा, ‘कर्ज माफी का वादा करो, कांग्रेस की सरकार बन जाएगी’
राष्ट्रीय समाचार

किसान परिवार की महिला ने राहुल गांधी से कहा, ‘कर्ज माफी का वादा करो, कांग्रेस की सरकार बन जाएगी’

LucknowdeskBy LucknowdeskNovember 24, 2022No Comments3 Mins Read
Share
Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

रुस्तमपुर, 24 नवंबर (भाषा) केंद्र और मध्य प्रदेश, दोनों ही जगहों पर सत्ता से दूर कांग्रेस भले ही दावा कर रही हो कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का चुनावी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित सूबे के कई मतदाता इसे चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ बृहस्पतिवार सुबह जब मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के रुस्तमपुर गांव से गुजरी, तब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक बुजुर्ग महिला ने राहुल को सुझाव दिया कि अगर वह चाहते हैं कि राज्य में सालभर बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बने तो उन्हें किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर देनी चाहिए।

अनीता महाजन (63) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मैंने राहुल गांधी से कहा कि अगर वह किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा करते हैं तो राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बिल्कुल बनेगी।”

महाजन ने राहुल को रासायनिक खाद और रसोई गैस के दाम घटवाने के साथ विधवाओं की सरकारी पेंशन बढ़वाने के प्रयास करने का सुझाव भी दिया।

गौरतलब है कि 2018 में मध्य प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनावों से पहले, राहुल ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी।

इस घोषणा का किसान मतदाताओं के बीच खासा असर देखा गया था और कांग्रेस 15 साल के लंबे अंतराल के बाद सूबे की सत्ता में लौटी थी।

हालांकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार का 20 मार्च 2020 को पतन हो गया था। कमलनाथ सरकार के गिरने के बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 23 मार्च 2020 को सूबे में एक बार फिर सरकार बनाई थी।

इस बीच, बृहस्पतिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का अलग रंग नजर आया, जब खंडवा जिले में पैदल चलने के दौरान राहुल अचानक रुक गए और आदिवासियों के एक समूह से मुलाकात के बाद उनसे तीर-कमान लेकर तीरंदाजी का लुत्फ लेने लगे।

राहुल ने पारंपरिक रूप से सजे धनुष से न केवल खुद तीर चलाए, बल्कि अपने साथ चल रहीं बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, जीजा रॉबर्ट वाड्रा और भांजे रेहान के साथ ही दिग्विजय सिंह और अन्य पार्टी नेताओं से भी तीर चलवाए।

राहुल की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले के रास्ते महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में दाखिल हुई थी।

चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले यह यात्रा 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी।

Congress Featured Rahul Gandhi
Share. Facebook Twitter Tumblr Email Telegram WhatsApp
Previous Articleन्यायालय ने चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए
Next Article पाकिस्तान की अदालत ने पैदल हज करने के इच्छुक भारतीय की वीजा याचिका खारिज की
Lucknowdesk
  • Twitter

Related Posts

मणिपुर हिंसा : छुट्टी पर आए सेना के जवान की घर से अगवा कर निर्मम हत्या

September 18, 2023

प्रधानमंत्री ने ‘यशोभूमि’ के पहले चरण राष्ट्र को किया समर्पित, 18 लाभार्थियों को दिए विश्वकर्मा प्रमाणपत्र

September 18, 2023

मधुबनी में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर भड़के अमित शाह, कहा – देश में प्रधानमंत्री पद का फिक्स चेहरा मोदी ही है

September 16, 2023

मुंबई : 12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, 39 लोग अस्पताल में भर्ती

September 16, 2023

चंद्रयान-3 विक्रम ने चंद्रमा पर रिकॉर्ड किया भूकंप

September 14, 2023

गोलीबारी से तीन लोगों की गई जान

September 13, 2023

लीबिया में डेनियल तूफान से दो हजार लोगों की मौत

September 13, 2023

पीएम मोदी कितनी भी उपलब्धियां गिनाएं, आसमान छू रही महंगाई : कांग्रेस

September 12, 2023

जिस ’वाघ नख’ से मराठा योद्धा शिवाजी ने अफजल खान को मारा था, उसे ब्रिटेन से भारत लाया जाएगा

September 11, 2023

ठाणे की 40 मंजिला इमारत में सर्विस लिफ्ट हुई दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत

September 11, 2023

बापू के आगे नतमस्तक हुई दुनिया, राजघाट पर G-20 लीडर्स ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

September 10, 2023

इंडिया Vs भारत विवाद के बीच पीएम मोदी के सामने रखी नेमप्लेट ने खींचा सबका ध्यान, क्या है इसकी वजह?

September 9, 2023

भारी अंतर से पिछड़े BJP के दारा सिंह, जिला पंचायत के उपचुनावों में भी सपा का जलवा,भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया स्वीकारी हार

September 8, 2023

अवागढ़ नगर में किसान नेता शिवप्रताप सिंह ने निकाली विशाल श्री कृष्णा शोभा यात्रा

September 8, 2023

नयी दिल्ली में आज से रहेगी कड़ी चौकसी, वाहनों पर रहेगा प्रतिबन्ध, इंडिया गेट की तरफ ने आने की सलाह

September 8, 2023

दलित प्रेमी से लव मैरिज करने पर लड़की के पूरे परिवार ने खाया जहर‚ पिता और भाई की मौत

September 7, 2023

राहुल ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के सांसदों के साथ करेंगे बैठक

September 7, 2023

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर राहुल ने कहा, यह बेहतर कल की नींव बनी

September 7, 2023

Comments are closed.

Advertisement

Aligarh News bihar news Breaking News Featured Ghaziabad News Hindi news Kanpur News latest news Lucknow News Meerut news MP News netizen news New delhi News news Noida News state news THE NETIZEN NEWS UP Crime UP Netizen UP News UP politics Uttar Pradesh आगरा आज का समाचार इंदौर कानपुर कानपुर नगर कानपुर समाचार गोरखपुर समाचार झांसी झारखंड ताज़ा समाचार नई दिल्ली समाचार पश्चिम बंगाल बहराइच मध्य प्रदेश समाचार महोबा मुजफ्फरनगर मुरादाबाद लखनऊ लखनऊ न्यूज़ लखनऊ समाचार वाराणसी समाचार हमीरपुर

Thenetizennews

Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Condition
  • Advertise With Us
Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Condition
  • Advertise With Us

Policies

  • Privacy Policy
  • Ethic Policy
  • Fact Checking Policy
  • Correction Policy
Menu
  • Privacy Policy
  • Ethic Policy
  • Fact Checking Policy
  • Correction Policy

Reach Us

B2 -38A, Tejkumar Plaza, Hazratgunj, Lucknow(UP)-226001

Email : contact@netizennews.com
thenetizennews@gmail.com

Mobile :+91-9454034814

Facebook
Twitter
Youtube

All Rights Reserved. Developed By Endeavor Infotech