up news : आम आदमी पार्टी ने आज अपने लखनऊ कार्यलय में प्रेस वार्ता किया। पार्टी की व्यापार प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की मोदी सरकार सिर्फ अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है।
उन्होंने बतया कि प्रधान मंत्री ने देश में सभी को 15 लाख रूपये देने का वादा किया था लेकिन उन्होंने देश आज ही जन्मे हर बच्चे पर 1 लाख से ज्यादा का कर्ज हो रहा है।
छवि यादव ने कहा कि उनकी पार्टी छोटे व्यपारियों कामगार और रेड़ी आदि खींचने वालों के हक में काम करती है तथा उनके हितो के लिए लड़ती रहेगी साथ ही उनकी पार्टी अपने व्यापार प्रकोष्ट के साथ मिलकर छोटे उद्योग व गरीबों के खिलाफ सरकार की नीतियों के वरोध में 23 सितम्बर 1090 चौराहे पर दोपहर 2 बजे से धरने पर बैढेगी।