Etawah News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ दिल्ली के आवाहन पर आज कार्यालय जिलाधिकारी बट वृक्ष के नीचे इटावा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष संजीव यादव की अध्यक्षता में हुआ एवं जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

धरना को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक दीप सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन जरूर बहाल होगी इसके लिए हमें एकजुट होकर संधर्ष करना पडेगा

अरविंद दोहरे जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि हमें तो पुरानी पेंशन मिल रही है हम फिर भी आपके लिए संघर्ष कर रहा हूँ हम चाहते हैं कि सभी का बुढापा पुरानी पेंशन से सुरक्षित हो जाऐ।
एसपी यादव ने अपने उदबोधन में काहा कि देश के पशिचम बंगाल सरकार ने अपने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद नहीं की थी संधर्ष का ऐ सुखद परिणाम मिला है कि राजिस्थान छत्तीसगढ़ राज्य ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है हमे संधर्ष करते रहने चाहिए।
अरूण सोनी कोषाध्यक्ष जी ने कहा कि जिस दिन सरकार को लगेगा कि वो चुनाव हार जाऐंगे उसी दिन पुरानी पेंशन बहाल हो जाएगी अटेवा के जिलाध्यक्ष श्री अजय यादव ने कहा कि अटेवा के ही संधर्ष का परिणाम है कि चार राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो गई है और पुरे देश में पुरानी पेंशन की चर्चा हो रही है।
जितेंद्र यादव अध्यक्ष सैफ ई ने कहा कि शिक्षकों पर हो रहे शोषण के खिलाफ यदि हम एकजुट न हुऐ दलालतो नौकरी नहीं करने देगे कार्यक्रम को अरविंद अध्यक्ष जसवंतनगर श्री कुशल पाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर राजकुमार कुशवाहा मंत्री हरिशंकर ब्लॉक मंत्री अनूप यादव ब्लॉक मंत्री सहित अनेक शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया।
धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम का संचालन यादवेन्द्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष भरथना ने किया धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में राजेश जादौन मनोज यादव रामचंद्र यादव अवधेश संजय पाल देवेशं यादव जिला संगठन मंत्री अखिलेश गुप्ता रजनीश यादव गुप्ता बीना अंजू सुधा प्रतिभा सहित अनेक शिक्षक शिक्षक शिक्षकाओ ने अपनी गौरवमयी उपस्थित दी।
रिपोर्टर:अजय &नीरज (इटावा)