उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के घर में सोमवार सुबह करीब चार बजे एक बदमाश घुस गया और चाकू की नोंक पर उससे दुष्कर्म किया था। महिला ने विरोध किया तो बदमाश ने उसके गाल पर चाकू मार दिया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला आंगनबाड़ी सहायिका है। सोमवार सुबह करीब चार बजे राकेश निवासी संजय नगर महिला के घर में घुस गया और उसे चाकू दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित ने उसका मुंह बंद कर चाकू से गाल पर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गई।
महिला का शोर सुनकर उसका पति व बेटियां जागी तो बदमाश जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
भतीजी से दुष्कर्म करने वाला अभी तक फरार
चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली छह वर्षीय बालिका के साथ उसके चाचा ने करीब 20 दिन पूर्व दुष्कर्म किया था। इसको लेकर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में पुलिस अब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित मोबाइल का उपयोग नहीं करता है, इसलिए उसके बारे में जानकारी नहीं लग पा रही है।