पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य के नोनी जिले में भी बुधवार रात को बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में 107 टेरिटोरियल आर्मी का कैंप आया, जो तुपुल रेलवे स्टेशन के पास था।
घटना के तुरंत बाद प्रशासन और सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जिला प्रशासन के मुताबिक 7 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है, जबकि 45 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं मलबे के अंदर से करीब 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
जानकारी के मुताबिक जिरीबाम को इंफाल से जोड़ने के लिए एक रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा है। उसी की सुरक्षा के लिए 107 टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को तैनात किया गया था। बुधवार रात को वहां पर भारी भूस्खलन हुआ।
इसके बाद गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस की ओर से बड़े पैमान पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें साइट पर उपलब्ध इंजीनियरिंग उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है।