पंजाब के शहर लुधियाना के कस्बा माछीवाड़ा उपतहसील में कल कानूनगो बलजीत को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह दियालपुरी ने मौके पर पकड़ा था। मौके पर ही विधायक ने DSP हरविंदर सिंह खैहरा को बुलाया और कानूगगो के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया।
आरोपी बलजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मामला मेहरबान के रविंदर सिंह के बयानों पर दर्ज हुआ है। रविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका जमीनी बंटवारे का काम था। कई बार वह दफ्तर के चक्कर लगा चुका था, लेकिन उसका काम नहीं हुआ। जब कानूगगो से सैटिंग हो गई तो 40 हजार काम करने के पहले आरोपी मांग रहा था।
सौदा 25 हजार में तय हुआ। 10 हजार पहले आरोपी ले चुका था। अब उसने 15 हजार रुपए बकाया लेने थे कि उसे विधायक दियालपुरा ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।
पुरानी फाइलें भी खुलेंगी
विधायक जगतार दियालपुरा से बात की तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथ पकड़े लेते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करवाते। यदि भ्रष्टाचारी को हमने पकड़ा है तो उस पर सख्त कार्रवाई भी करवा कर दिखाएंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को लोगों ने इसलिए चुना है, ताकि पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म किया जा सके।
विधायक दियालपुरा ने कहा कि लोग बताते है, इस कानूनगो पर 2019 में भी लुधियाना में कोई मामला दर्ज हुआ था। इसलिए कानूनगो के पुराने मामले भी खंगाले जाएंगे। यदि किसी अन्य मामले में भी इसकी संलिप्ता पाई गई तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।