आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी (निकाय प्राधिकारी) चुनाव के लिए नौ अप्रैल को जिले के 16 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार को सदर तहसील से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
जिला प्रशासन के अनुसार 80 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। दस कार्मिक रिजर्व रखे गए हैं। मतदेय स्थलों पर अर्द्ध सैन्य बलों को भी तैनात किया गया है। जिले में कुल 2323 मतदाता हैं। मतदाताओं को मतदान के लिए सिर्फ अपने साथ पहचानपत्र ले जाना होगा। मोबाइल, कागज, पेन आदि नहीं ले जा सकेंगे।
मतपत्र पर निशान लगाने के लिए मतदेय स्थल पर ही उन्हें बैंगनी रंग का स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मतदान के बाद मतपेटियों को शाहदरा स्थित गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। 12 अप्रैल को मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
ये हैं चुनावी मैदान में
एमएलसी चुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे, सपा प्रत्याशी दिलीप यादव, आंबेडकरी हसनुराम, विमल और प्रवीन कुमार हैं।
Menu