रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 10वां दिन है। इस बीच नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए रूस ने यूक्रेन में संघर्ष विराम की घोषणा की। रूस ने मारियुपोल और वोल्नोवाखा निवासियों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की है।
कीव के पास बुका में रूसी सेना ने आम जनता पर गोलीबारी की, दो की मौत, चार घायल
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुका में रूसी सेना ने आम जनता पर गोलीबारी की है।यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है। गोलीबारी में 17 साल की एक लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।
यूक्रेन से भारतीय छात्रों, अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए रूस तैयार: दूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया
यूक्रेन पर रूस अब तक 500 मिसाइलें दाग चुका है
आक्रमण शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन पर सप्ताह में 500 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। पेंटागन के एक अधिकारी ने कहा कि रूस प्रतिदिन लगभग दो दर्जन की दर से सभी प्रकार की मिसाइलों को लॉन्च कर रहा है