सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कुछ मनचले एक लड़की के साथ छेड़-छाड़ कर रहे है। इस दौरान एक मनचले ने लड़की को गोद में उठा लिया। इसी बीच एक लड़की पीड़िता को उन लड़कों से बचाने की कोशिश करती है।
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अभद्रता की हद पार करते हुए युवक उस लड़की के कपड़े फाड़ने की कोशिश करते हैं। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की ये घटना सपा सरकार के कार्यकाल की है।
वीडियो शेयर कर यूजर्स ने लिखा- यह वीडियो सपा सरकार के शासन काल 2016 का है। एक सशक्त और जागरूक समाज कभी नहीं चाहेगा कि ऐसा माहौल फिर से आए। इसलिए समाज हित में योगी आदित्यनाथ जी को ही वोट करें।
क्या है वीडियो की सच्चाई

वायरल वीडियो के आसार पर फांसी योगी सरकार
- वेबसाइट के मुताबिक ये वीडियो यूपी के रामपुर का है। जहां 14 युवकों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इस दौरान उन युवकों ने उस लड़की का वीडियो भी बनाया।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि ये खबर वेबसाइट पर 28 मई 2017 को पब्लिश हुई थी। वहीं, इस खबर में बताया गया है कि UP में योगी सरकार ने भले ही लड़कियों से छेड़छाड़ व कमेंट करने वालों के खिलाफ एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया हो, लेकिन कुछ मनचले इनसे अभी भी बेखौफ हैं।
- पड़ताल के दौरान हमें ये खबर कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिली। इस घटना पर मीडिया ने योगी सरकार पर भी सवाल उठाए थे।